भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई
साथ ही तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर शांति का संदेश दिया गया
सिद्धार्थनगर / बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लमुइया में विधि विधान से पूजा कर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई। इससे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा लेकर जुलूस के रूप क्षेत्र में भ्रमण किया गया । और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। साथ ही तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर शांति का संदेश दिया गया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर ही चलकर दुनिया में शांति फैल सकती है। बुद्ध का मार्ग शांति, सद्भावना व भाई चारे का मार्ग है। लोगों ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर बौद्ध धर्म ग्रहण कर दुनिया को शांति का संदेश दिया था। इसीलिए आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान चिनके चौरसिया, अजीत चौरसिया, लाल बहादुर गौतम, राम नेवास चौरसिया,आयोजक कमेटी के अध्यक्ष राम उजागीर गौतम, चिनकू भारती,विजय पाल गौतम, दिनेश गौतम पंचम गौतम आदि मौजूद रहे।
Siddharthnagar news today social harmony event UP Buddha statue installation Siddharthnagar Ambedkar Jayanti Itwa Gautam Buddha idol स्थापना Lamuiya village event religious procession India Buddha peace message program Ambedkar Buddha rally Hindi local news Siddharthnagar Itwa latest news cultural religious program India unity and brotherhood message


Comments