सीआईएसएफ जवान ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस जांच में जुटी, फॉरेंसिक टीम करेगी पड़ताल

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर/सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजपुर एनटीपीसी सीआईएसएफ कालोनी रिहंद इकाई परिसर में एक प्रधान आरक्षक की शव पंखे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र स्व. गणेश राम, निवासी बीबीपुर (गाजीपुर) हाल पता सीआईएसएफ कॉलोनी क्वार्टर बी-62, रात्रि ड्यूटी के बाद सुबह अपने क्वार्टर लौटे थे।

इसी दौरान कथित रूप से दुपट्टे के सहारे पंखे की हुक से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पत्नी पुष्पा देवी के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

एसपी ने 17 नवीन डायल 112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी Read More एसपी ने 17 नवीन डायल 112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी दीप शिखा और दो बेटे मुकेश कुमार व आयुष कुमार को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विकास की सर्वश्रेष्ठता में अवसर की समानता है रामपुरखास की पहचान-मोना Read More विकास की सर्वश्रेष्ठता में अवसर की समानता है रामपुरखास की पहचान-मोना

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें