विकास की सर्वश्रेष्ठता में अवसर की समानता है रामपुरखास की पहचान-मोना

क्षेत्र को विकास की चमक से सर्वश्रेष्ठ बनाने का मिशन जारी रखेगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़।  क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सोमवार को पिपरी प्रतापपुर चेरगढ़ में आयोजित जनसभा में कहा कि विकास की सर्वश्रेष्ठता में समानता के अधिकार की शक्ति निहित हुआ करती है। उन्होने कहा कि रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में बहुमुखी विकास के साथ हर व्यक्ति को विकास के अवसर की समानता का वातावरण सदैव मजबूत दिखेगा। विधायक मोना ने कहा कि सांसद प्रमोद तिवारी के साथ वह मिलकर यहां हाइवे सड़क परियोजना तथा बिजली व सुरक्षा एवं शैक्षिक वातावरण के जरिए क्षेत्र को विकास की चमक से सर्वश्रेष्ठ बनाने का मिशन जारी रखेगी।
 
जनसभा में उन्होने हाल ही में किये गये प्रयास के तहत क्षेत्र मे विभिन्न सड़क परियोजनाओं, नहर के सुदृढ़ीकरण व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक मुश्त धनराशि की शासन से मंजूरी को स्थानीय विकास के लिए बड़ी उपलब्धि कहा। विधायक मोना ने कहा कि विकास के साथ यहां हर व्यक्ति के मान सम्मान की सुरक्षा तथा अवसर व अधिकारों के प्रति समानता सर्वोच्च प्राथमिकता में है। जनसभा का संयोजन अरविन्द सरोज व नागेन्द्र बहादुर सिंह ने किया।इसके पहले विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सराय संग्राम सिंह में पीटीएस कान्वेंट स्कूल में शैक्षिक संगोष्ठी के तहत प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।
 
सरयू समाज कल्याण संस्थान द्वारा विधायक आराधना मिश्रा मोना ने इण्टरमीडिएट के सर्वश्रेष्ठ मेधावियों को कम्प्यूटर सेट भी प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रबंधक अजीत पटेल व संचालन डॉ0 नन्हेंलाल यादव ने किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, राकेश चतुर्वेदी, भुवनेश्वर शुक्ल, आशीष उपाध्याय, आचार्य विद्याधर पटेल, त्रिभुवन तिवारी, राजेन्द्र पाण्डेय, मुन्ना सिंह, इंद्रजीत सिंह, सहदेव, लालजी पटेल, रूपनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार