हत्या प्रकरण में घोरावल पुलिस को मिली सफलता ,02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

इसी क्रम में दिनांक 13.04.2026 को थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा बर्दिया पोखरा के पास, ग्राम बर्दिया क्षेत्र से थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 73/26 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त संजय प्रजापति पुत्र रामजतन, निवासी ग्राम बर, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, टीकम प्रजापति पुत्र श्यामलाल प्रजापति, निवासी ग्राम भुईधरवा, थाना गढ़वा, जनपद सिंगरौली (म0प्र0)को समय करीब 04:55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 कवीन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी शिवद्वार, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, हे0का0 रणजीत सिंह यादव,हे0का0 महेन्द्र कुमार, हे0का0 रामनारायण शामिल रहे।

गौर पुलिस पर पीड़ित ने फर्जी मुकदमा दर्ज का लगाया पीड़ित ने निष्पक्षता जांच कर कार्रवाई मां की Read More गौर पुलिस पर पीड़ित ने फर्जी मुकदमा दर्ज का लगाया पीड़ित ने निष्पक्षता जांच कर कार्रवाई मां की

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें