फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण हेतु ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप, 15 अप्रैल तक चलेगा अभियान

जनपद में किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण का विशेष अभियान

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में यह अभियान 15 अप्रैल 2026 तक जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में संचालित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिन कृषक बंधुओं ने अभी तक अपना फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए गांव-गांव में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से किसानों का पंजीकरण सरल, त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसके आधार पर ही किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। पंजीकरण न होने की स्थिति में कृषक बंधु योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

विवाहिता ने लगाई फांसी, पंखे से लटकता मिला शवहत्या  Read More विवाहिता ने लगाई फांसी, पंखे से लटकता मिला शवहत्या 

जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी ग्राम पंचायत में आयोजित कैंप में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन को प्रदान की बैसाखी, प्रात्रता के अनुसार प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के दिये निर्देश Read More जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन को प्रदान की बैसाखी, प्रात्रता के अनुसार प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के दिये निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें