जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

पुलिस अधीक्षक ने सुनी गयी थाना ओबरा पर जनता की समस्याएं , अन्य थानों पर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा सुनी गयी जनता की समस्याएं

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शनिवार दिनांक 11.04.2026 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना ओबरा पर जन समस्याओं को सुना गया तथा समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारीगण द्वारा सम्बन्धित थानों पर जनता की समस्याएं सुनी गयी। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

IMG-20260411-WA0038

इस अवसर पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि भूमि सम्बन्धी समस्त प्रकरणों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो सके।जनपद में पूर्व से पुलिस से सम्बन्धित 01 व राजस्व से सम्बन्धित 73 प्रार्थना पत्र लम्बित थे एवं आज के दिन प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्रों में पुलिस से सम्बन्धित कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

दो निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, एसपी ने लगाए स्टार Read More दो निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, एसपी ने लगाए स्टार

IMG-20260411-WA0031

पाली में गेहूं की क्रॉप कटिंग, औसत उत्पादन 38 कुंतल प्रति हेक्टेयर Read More पाली में गेहूं की क्रॉप कटिंग, औसत उत्पादन 38 कुंतल प्रति हेक्टेयर

वहीं राजस्व विभाग से सम्बन्धित कुल 81 प्रार्थना पत्रों में से 69 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएलओ ड्यूटी के नाम पर मार्च में अध्यापन नहीं करने वाली सहायक अध्यापक का वेतन रोका  Read More बीएलओ ड्यूटी के नाम पर मार्च में अध्यापन नहीं करने वाली सहायक अध्यापक का वेतन रोका

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार