गैंगेस्टर एक्ट के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जनपद में अभियान चलाकर विभिन्न थानों से सम्बन्धित गैंगेस्टर एक्ट में कुल 14 अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु निरंतर अभियान जारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गैंगेस्टर एक्ट के तहत सघन कार्यवाही की गई। उक्त अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा सक्रिय एवं चिन्हित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्रवाई संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों एवं आपराधिक गिरोहों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विभिन्न थानों में कार्यवाही का विवरण क्रमश:थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 35/2026 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अमरनाथ पुत्र राम सहाय निवासी ग्राम सोमा दक्षिण टोला थाना मांची जनपद सोनभद्र, उम्र-35 वर्ष , गनेश पुत्र जित्तू निवासी ग्राम सोमा दक्षिण टोला थाना मांची जनपद सोनभद्र, उम्र-32 वर्ष , नन्दू पुत्र रामलगन निवासी ग्राम सोमा दक्षिण टोला थाना मांची जनपद सोनभद्र, उम्र-36 वर्ष , केशव प्रसाद पुत्र पच्चू निवासी ग्राम करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र, उम्र-30 वर्ष , 

कांग्रेस नेतृत्व ने रामबचन भारती को सौंपी अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी Read More कांग्रेस नेतृत्व ने रामबचन भारती को सौंपी अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0-80/2025 धारा-109(1) बीएनएस व 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 थाना रायपुर जनपद सोनभद्र । 

कालाबाजारी के आरोप में गैस एजेंसी के मालिक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज  Read More कालाबाजारी के आरोप में गैस एजेंसी के मालिक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

इसी क्रम में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 101/2026 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। भरत यादव पुत्र फौजदार निवासी बरखोहरा थाना विण्ढमगंढ जनपद सोनभद्र, रियाजुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी बघाडू थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र। 

बीएलओ ड्यूटी के नाम पर मार्च में अध्यापन नहीं करने वाली सहायक अध्यापक का वेतन रोका  Read More बीएलओ ड्यूटी के नाम पर मार्च में अध्यापन नहीं करने वाली सहायक अध्यापक का वेतन रोका 

अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास- मु0अ0स0-168/25 धारा-3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना दुद्धी,सोनभद्र। इसी क्रम में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 70/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मिन्टू उर्फ विवेकानंद शुक्ला पुत्र रामदुलारे उर्फ दुर्योधन निवासी ग्राम पकरहट थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र-32 वर्ष , संतोष कुमार पुत्र स्व0 राम किशुन निवासी ग्राम राकी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र-33 वर्ष , लवकुश पुत्र रामजी भारती निवासी ग्राम बजरा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र-25 वर्ष , अनिल कुमार पुत्र गुलाब भारती निवासी ग्राम बजरा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र-30 वर्ष। 

 अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 143/2025 धारा 70(1),351(3) बी0एन0एस0 व 66ई, 67ए आई0टी0 एक्ट थाना पन्नूगंज।

इसी तरह थाना घोरावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 71/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दीपक कुमार पुत्र रमेश निवासी औराही थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष। 

इसी तरह थाना कोन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 54/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अमृत लाल कोल पुत्र भोला कोल निवासी खड़ार थाना गढ़वा जिला सिंगरौली (म0प्र0) उम्र करीब 45 वर्ष , राममिलन पुत्र भूलन निवासी खडार पड़री थाना गढ़वा जिला सिंगरौली (म0प्र0) उम्र करीब 56 वर्ष , छोटेलाल उर्फ छट्ठू पुत्र अमेरिका निवासी ग्राम रामगढ़ थाना कोन जिला सोनभद्र उम्र करीब 49 वर्ष । 

अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 -217/25 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 थाना कोन जनपद सोनभद्र।सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें