नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पिपरी पुलिस की कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-66/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त को आज दिनांक 11.04.2026 को समय लगभग 11.55 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम सूरज कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 23 वर्ष बताया गया। अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) के मामले में जेल जा चुका है, जिस कारण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के उपर अभियोग-मु0अ0सं0-66/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध हरेन्द्र कुमार यादव, थाना पिपरी सोनभद्र सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।


Comments