बस अड्डे की मंज़ूरी के लिए विवेक मौर्य ने परिवहन मंत्री का जताया आभार 

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अकबरपुर, अम्बेडकरनगर।

भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने अकबरपुर में नए बस अड्डे के निर्माण को कैबिनेट से मंज़ूरी मिलने पर मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री का आभार प्रकट किया है। 

विवेक मौर्य ने कहा कि “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा अकबरपुर के बहुप्रतीक्षित नए बस अड्डे हेतु दी गई मंजूरी के लिए अकबरपुर की जनता की तरफ से हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।  उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन मंत्री ने अकबरपुर बस अड्डे के निर्माण के लिए मेरे द्वारा की गई माँग का मान रखते हुए आज कैबिनेट में ₹32.00 करोड़ रुपये की राशि मंज़ूर किया है। अकबरपुर की सभी सम्मानित जनता को मैं बधाई व शुभकामनाएँ देता हूँ। ये मेरे लिए निजी रूप से बहुत हर्ष का विषय है कि अकबरपुर बस अड्डे के स्थानांतरण एवं पुनर्निर्माण हेतु विगत 2 वर्षों से मैं लगातार प्रयासरत था आज उसे साकार होते देख अत्यंत सुख की अनुभूति हो रही है।

Post Comments

Comments