दो दिवसीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन

स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्रदान करना है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर : स्वाभिमान समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर प्रशिक्षण का आयोजन 22 एवं 23 मार्च  को स्वाभिमान समिति प्रशिक्षण केंद्र, उसका बाजार में किया गया है।इस प्रशिक्षण में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो 10 गांवों एवं 10 समूहों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी से जुड़े मिथकों को दूर करना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्रदान करना है।
 
प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी प्रशिक्षक ममता वर्मा एवं संभावती द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को माहवारी की वैज्ञानिक जानकारी, व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व, सेनेटरी पैड एवं अन्य सुरक्षित विकल्पों के उपयोग, तथा सुरक्षित निपटान के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने अपने-अपने गांवों में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
 
स्वाभिमान समिति के सचिव विनोद प्रजापति ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें