क्षेत्राधिकारी ओबरा ने किया कोन थाने का निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

जनशिकायतों के त्वरित समाधान, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस एवं अन्य प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण पर बल - सीओ

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

कोन / सोनभद्र -

शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार द्वारा थाना कोन पर अर्दली रूम का किया निरीक्षण।निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा समस्त विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनशिकायतों के त्वरित समाधान, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस एवं अन्य प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण पर बल दिया गया।

बलिया में दोस्ती बनी दुश्मनी: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर Read More बलिया में दोस्ती बनी दुश्मनी: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर

इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा महिला सुरक्षा से सम्बंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।

दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद Read More दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें