पन्नुगंज की साइबर टीम ने ठगी के धनराशि पीड़ित को कराये वापस , जनपद पुलिस की पीड़ित ने किया भूरि भूरि प्रसंशा

साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।

राजेश तिवारी Picture
Published On

 सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पन्नुगंज थाना क्षेत्र निवासी सूर्या प्रताप निवासी लखनवार कला थाना पंन्नुगंज जनपद सोनभद्र से साइबर फ़्रॉड द्वारा ₹20,000 का फ़्रॉड कर लिया गया था। जिस खाते में रूपये गए थे, उसकी जानकारी जरिये मेल जुटाकर आवेदक कि सपूर्ण धनराशि 20,000 रूपये वापस करायी गयी। 

 पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक पंन्नुगंज कुमुद शेखर सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना पन्नुगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 20,000 रूपये आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना पन्नुगंज की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की । 

धनराशि वापस कराने वाली टीम मैं प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना पन्नुगंज ,सोनभद्र , का0 शिवशंकर कुमार सिंह , साइबर हेल्प डेस्क थाना पन्नुगंज .म0का0 कात्यायनी सिंह शामिल रहे। 

लू से बचाव के लिए सोनभद्र विकास समिति ने महिला समूहों को किया जागरूक Read More लू से बचाव के लिए सोनभद्र विकास समिति ने महिला समूहों को किया जागरूक

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड,पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम/ मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर,नेट बैंकिंग की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी शेयर न करें। साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।

मेजा के पांती गांव में 14 वर्षीय समीर की संदिग्ध मौत, एक युवक हिरासत में। Read More मेजा के पांती गांव में 14 वर्षीय समीर की संदिग्ध मौत, एक युवक हिरासत में।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें