भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई जायेगी

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की है कि कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु समन्वय के साथ कार्य करें।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल 2026 को पूरे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई जाएगी। इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है कि जनपद की सभी तहसीलों, कलेक्ट्रेट परिसर एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

उन्होंने बताया है कि जयंती के अवसर पर सभी परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित रखा जाए, ताकि आमजन को स्वच्छता का सकारात्मक संदेश प्राप्त हो सके। साथ ही, परिसर में साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि जयंती के दिन कलेक्ट्रेट मुख्यालय में पूर्वान्ह 11ः00 बजे मनाया जाएगा एवं तहसील परिसरों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बाबा साहेब के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की है कि कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे यह आयोजन जनपद में प्रेरणादायक रूप में संपन्न हो सके।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जनपद में दिखा आस्था व स्वच्छता का संगम Read More सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जनपद में दिखा आस्था व स्वच्छता का संगम

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें