बलिया में दोस्ती बनी दुश्मनी: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर

इस हमले में आर्यन को चार गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया के नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक को उसके ही दोस्तों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान आर्यन यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के बक्सर का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने साजिश के तहत आर्यन को बक्सर से बलिया बुलाया। इसके बाद उसे मोटरसाइकिल से सोहांव गांव ले जाया गया, जहां अचानक उसके परिचितों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में आर्यन को चार गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान आर्यन ने बताया कि उस पर हमला गर्लफ्रेंड से जुड़े विवाद के चलते किया गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि वारदात को अंजाम किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके करीबी दोस्तों ने ही दिया। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। एएसपी कृपा शंकर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें