नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद
विद्या वाहिनी बस अड्डा क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया
प्रयागराज। थाना जार्जटाउन पुलिस ने सर्विलांस सेल नगर की मदद से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना जार्जटाउन में दर्ज मु0अ0सं0-96/2025, धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त अंकित वर्मा की तलाश की जा रही थी। मुखबिर सूचना और सर्विलांस की सहायता से पुलिस टीम ने सोमवार को विद्या वाहिनी बस अड्डा क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित वर्मा (30 वर्ष) पुत्र गिरीश नन्दन प्रसाद निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना फतेहपुर, जनपद शिवहर (बिहार) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण एवं विधिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।
accused arrested Prayagraj Prayagraj rape case update George Town police arrest POCSO Act case UP minor rescued safely news UP crime news 2026 Vishwavidya Vahini bus stand arrest Ankita Verma arrest case kidnapping and rape case UP survivor rescued police operation surveillance cell Prayagraj news child protection law case India breaking crime news Prayagraj UP police action POCSO accused caught George Town area victim rescued safely Uttar Pradesh criminal arrest news India


Comments