नवीनतम

जिलाधिकारी के आदेश पर देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग व ताड़ी की सभी दुकानें 4 मार्च अपरान्ह 4 बजे तक बंद
ओबरा सोनांचल की धरती से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकालने का संकल्प, 23वें राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज
जनपद के सभी ब्लॉकों में हो रहा प्री कैम्प, 22 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी

फीचर्ड

जिलाधिकारी के आदेश पर देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग व ताड़ी की सभी दुकानें 4 मार्च अपरान्ह 4 बजे तक बंद
ओबरा सोनांचल की धरती से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकालने का संकल्प, 23वें राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज
जनपद के सभी ब्लॉकों में हो रहा प्री कैम्प, 22 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी

जनपद के सभी ब्लॉकों में हो रहा प्री कैम्प, 22 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प

मेगा शिविर का उद्देश्य, समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को न्याय से जोड़ना है -प्राधिकरण सचिव राहुल

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में 22 फरवरी आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय मेगा शिविर के मद्देनजर शुक्रवार को प्री-कैम्प का आयोजन किया गया। सिविल जज राहुल, सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की अध्यक्षता में खण्ड विकास कार्यालय राबर्ट्सगंज के सभागार में आयोजित शिविर के दौरान लालजी शुक्ल, खण्ड विकास अधिकारी, महेन्द्र मौर्य खण्ड शिक्षा अधिकारी, अनुराग कुमार त्रिपाठी, बाल विकास परियाजना अधिकारी, शुभम सिंह, एस०एम०एस० कृषि विभाग, प्रवेश पटेल, ग्राम विकास अधिकारी, पारसनाथ भारती, अवर अभियन्ता ल०सिं० सिंचाई विभाग, विजय पाल, कर्मराज वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ एल. ए.ए.डी.सी. सोनभद्र एवं कार्यक्रम में लगभग 150 लोग उपस्थित हुए तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित लगभग 70 लोगों को चिन्हित करते हुए पंजीकरण कराया गया।

कार्यकम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगो को जागरूक किया गया तथा विभिन्न सरकारी काल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बत्ताया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से कृष्णावती देवी पत्नी उमापति ग्राम० मेउडी (छपका), जो आँख से 100 प्रतिशत नेत्रहीन थी जिसे सिविल जज राहुल, सी०डी० सचिव (पूर्णकालिक) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा स्मार्ट केन दिया गया।

अडाणी कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षुओं को  मिला नियुक्ति पत्र, रोजगार की बढ़ी संभावनाएं Read More अडाणी कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षुओं को मिला नियुक्ति पत्र, रोजगार की बढ़ी संभावनाएं

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिविल जज (एस०डी०) द्वारा लोगों को बताया गया कि समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को न्याय से जोड़ने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की जानकारी पहुंचाना, लाभ प्रदान करना तथा नि:शुल्क विधिक सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना साथ ही साथ यह भी बताया कि विकास भवन स्थित पंचायत रीसोर्स सेंटर में 22 फरवरी 2026 को आयोजित मेगा शिविर का उद्देश्य जनपद के आम नागरिकों विशेषकर गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को एक ही स्थान पर न्यायिक सहायता एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराना है।

आज जनपद में उपमुख्यमंत्री करेंगे भ्रमण डीएम ने मातहतों को दिए दिशा निर्देश  Read More आज जनपद में उपमुख्यमंत्री करेंगे भ्रमण डीएम ने मातहतों को दिए दिशा निर्देश

शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण, मध्यस्थता, परामर्श सेवा, तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। उक्त जानकारी सिविल जज सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक) राहुल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है।

ग्रेटर नोएडा (दनकौर): भंडारे में आए 3 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबकर मौत, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल Read More ग्रेटर नोएडा (दनकौर): भंडारे में आए 3 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबकर मौत, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/सीविल जज सीनियर डिवीजन राहुल ने बताया कि मेगा शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके अलावा उपस्थित सभी को यह भी बताया गया कि दिनांक-22.02.2026 को जनपद पंचायत रिसोर्स सेन्टर सोनभद्र विकास भवन कलेक्ट्रेट में वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार