सोनभद्र बीमारी और मुफलिसी से हारे 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

चोपन थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी की घटना, पुलिस जाँच में जुटि

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

चोपन (बिल्ली मारकुंडी)/ सोनभद्र-

जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी के बाघा नाला स्थित भगवनवा क्षेत्र से एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 25 वर्षीय युवक ने लंबी बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। युवक की मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार (25 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय राम लल्लू, पिछले कई महीनों से टीबी (तपेदिक) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।

परिजनों ने बताया कि जितेंद्र की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी और उसे अक्सर खून की उल्टियां हो रही थीं। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे, जब घर के अन्य सदस्य अपने कार्यों में व्यस्त थे, तब शारीरिक पीड़ा और मानसिक तनाव से टूटे जितेंद्र ने घर के पास स्थित एक सागवान के वृक्ष से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जितेंद्र के सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था। घर का इकलौता चिराग होने के कारण पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। घर में अब केवल उसकी वृद्ध माता और दो बहनें (एक बड़ी और एक छोटी) बची हैं। गरीबी के कारण जितेंद्र को न तो उचित इलाज मिल पा रहा था और न ही पर्याप्त पोषण।

‘भेजे में गोली उतार कर ही…’ पत्नी ने BF को दिया ऐसा टास्क, दिल दहला देगा रेलवे वेंडर मर्डर कांड Read More ‘भेजे में गोली उतार कर ही…’ पत्नी ने BF को दिया ऐसा टास्क, दिल दहला देगा रेलवे वेंडर मर्डर कांड

पिता के न रहने के बाद वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहने लगा था। बीमारी ने उसे शारीरिक और आर्थिक, दोनों रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था। वह लंबे समय से बीमार था और उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण वह इलाज को लेकर भी काफी चिंतित रहता था। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में स्थापित क्रेशर मशीनों से उड़ने वाली धूल लोगों के फेफड़ों को छलनी कर रही है, जिससे टीबी और सिलिकोसिस जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। संचालकों द्वारा न तो पानी का छिड़काव किया जाता है और न ही मशीनों को चलाने के समय संबंधी नियमों का पालन होता है।

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिला घायल , लोगों ने किया संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग Read More ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिला घायल , लोगों ने किया संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि इसी प्रदूषित वातावरण ने जितेंद्र जैसे कई युवाओं को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या पीड़ित युवक को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं (जैसे आयुष्मान कार्ड या टीबी मुक्त अभियान) का लाभ मिल रहा था या नहीं। मानसिक तनाव या अवसाद की स्थिति में आत्महत्या कोई समाधान नहीं है। यदि आप या आपका कोई जानने वाला किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया सरकारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। धैर्य रखें, मदद हर जगह उपलब्ध है।

आरोप-अधीक्षक नकहा की शह पर चल रही अवैध क्लिनिक Read More आरोप-अधीक्षक नकहा की शह पर चल रही अवैध क्लिनिक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें