नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी
नोटिस चरण के अन्तर्गत नोटिसों की सुनवाई 27 मार्च,2026 तक तथा निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 10 अप्रैल को निर्धारित
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी,2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पनुरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से ही किए जाने के निर्देश प्राप्त हैं।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के पत्र 27 अक्टूबर,2025 में यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अवधि में निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों से सम्बद्ध अधिकारियों यथा-जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कोई पद रिक्त न हों तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की कार्यवाहियों से सम्बद्ध अधिकारियों का स्थानान्तरण भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बिना नहीं किया जाए।
उन्होंने बताया कि नोटिस चरण के अन्तर्गत नोटिसों की सुनवाई दिनांक 27 मार्च,2026 तक की जानी है तथा निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10. अप्रैल,2026 को किया जाएगा। इस सम्बन्ध ऐसा संज्ञान में आया है कि बिना आयोग की पूर्वानुमति के सम्प्रति चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को कार्यवाहियों से सम्बद्ध अधिकारियों का स्थानान्तरण किया जा रहा है।
जिससे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की गतिमान कार्यवाहियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की अवधि में निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों से सम्बद्ध अधिकारियों का स्थानान्तरण/तैनाती किए जाने से पूर्व भारत निर्वाचन आयोग की पूर्वानुमति/अनुमोदन अवश्य प्राप्त करना सुनश्चित करेंगें।

Comments