सामाजिक विज्ञान के 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। नगर के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट विपिन कुमार सक्सेना, केंद्र व्यवस्थापक आशीष कुमार सिंह,उप केंद्र व्यवस्थापक सुधीरवीर विक्रम सिंह ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में पंजीकृत 547 में 516 ने परीक्षा दी जबकि 31 ने परीक्षा छोड़ दी।कक्षा ग्यारहवीं में कृषि एग्रोनोमी में पंजीकृत 15 में 14 ने परीक्षा दी जबकि 1 ने छोड़ दी। बारहवीं में कृषि में 28 में 28 ने परीक्षा दी।
 
 द्वितीय पाली में बारहवीं में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें कुल पंजीकृत 532 में 510 ने परीक्षा दी 22 ने परीक्षा छोड़ दी। कालेज की शक्ति के चलते दोनों पालियों में कोई बाहरी सचलदल नहीं आया।इस दौरान परीक्षा प्रमुख डॉ सर्वेश कुमार, रघुवीर सरन, कुसुम गंगवार, ब्रजेश शर्मा, डॉ हरमीत सिंह, राजपाल, रामसिंह,डॉ राजेश कुमार गंगवार, दीपाली सक्सेना,एकता वाधवा, सिद्धी सिंह,दीपकमल सक्सेना,मुरारी लाल,यतेंद्र गंगवार, रमेश चंद्र, सुरेश चंद्र, गिरिजेश कुमारी, प्रवेश पाठक, आकाश गंगवार,चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता कांस्टेबल मोहित सहित तमाम पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें