नवीनतम

जिलाधिकारी के आदेश पर देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग व ताड़ी की सभी दुकानें 4 मार्च अपरान्ह 4 बजे तक बंद
ओबरा सोनांचल की धरती से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकालने का संकल्प, 23वें राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज
जनपद के सभी ब्लॉकों में हो रहा प्री कैम्प, 22 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी

फीचर्ड

जिलाधिकारी के आदेश पर देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग व ताड़ी की सभी दुकानें 4 मार्च अपरान्ह 4 बजे तक बंद
ओबरा सोनांचल की धरती से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकालने का संकल्प, 23वें राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज
जनपद के सभी ब्लॉकों में हो रहा प्री कैम्प, 22 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी

पुलिस अधीक्षक ने किया सैनिक सम्मेलन, मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं आगामी त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा बैठक , दिये सख्त निर्देश

वांछित एवं पुरुस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के दिये निर्देश- पुलिस अधीक्षक

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क कांफ्रेन्स हॉल में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में सर्वप्रथम सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, तत्पश्चात मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं आगामी त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा संपन्न हुई। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे।

IMG-20260220-WA0059

‘बेटे की शक्ल मुझसे नहीं मिलती’… पत्नी के चरित्र पर था शक, पिता ने 1 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट Read More ‘बेटे की शक्ल मुझसे नहीं मिलती’… पत्नी के चरित्र पर था शक, पिता ने 1 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट

सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों के आवास, अवकाश, चिकित्सा, वेतन, ड्यूटी रोस्टर, संसाधनों की उपलब्धता एवं पारिवारिक समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर विचार करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा पुलिस बल का मनोबल उच्च बनाए रखने, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसामान्य के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। 

ध्वस्तीकरण का आदेश होने के बाद भी नहीं हट रहा अवैध अतिक्रमण Read More ध्वस्तीकरण का आदेश होने के बाद भी नहीं हट रहा अवैध अतिक्रमण

आस्था का पर्व महाशिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाया गया श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक  Read More आस्था का पर्व महाशिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाया गया श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक 

अपराध गोष्ठी के दौरान विगत 03 वर्षों के अपराध आंकड़ों, निरोधात्मक कार्यवाहियों, थाना-वार अपराध नियंत्रण की स्थिति एवं टॉप-10 अपराधियों की गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। 03 माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, लंबित एसआर/विशेष रिपोर्ट प्रकरणों के निस्तारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने, गो-तस्करी, अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त तत्वों पर कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विशेष अधिनियमों के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए PIT NDPS Act तथा 68F NDPS Act के अंतर्गत की गई कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्ती की प्रगति, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी की थाना-वार समीक्षा की गई। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, गैंग चार्ट अद्यतन करने, बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

तकनीकी एवं पोर्टल मॉनिटरिंग के अंतर्गत CEIR Portal पर मोबाइल बरामदगी प्रतिशत, साइबर फ्रॉड से संबंधित धनराशि रिकवरी एवं फ्रीज प्रतिशत, SID Portal पर विवेचनाओं की शत-प्रतिशत लिंकिंग, IGRS Portal एवं CM Helpline 1076 पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, YAKSH App के प्रभावी उपयोग तथा ITSSO Portal पर लंबित अभियोगों की प्रगति की समीक्षा की गई।

न्यायालयीय कार्यवाहियों के अंतर्गत मा० न्यायालय से प्राप्त सम्मन, वारंट एवं एनबीडब्ल्यू की तामील की स्थिति, ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत चिन्हित वादों की प्रगति, निरोधात्मक कार्यवाहियों में शिथिलता बरतने वाले थानों के विरुद्ध जवाबदेही सुनिश्चित करने एवं अभियोजन समन्वय को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

आगामी त्यौहार रमजान माह/होली/ईद-उल-फितर के दृष्टिगत जनपद के समस्त संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों का पुनः चिन्हांकन, पूर्व में घटित विवादों का विश्लेषण, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, जुलूस मार्गों एवं कार्यक्रम स्थलों का भौतिक सत्यापन, पर्याप्त पुलिस बल एवं पीएसी की तैनाती, ड्यूटी चार्ट का पूर्व निर्धारण, फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त बढ़ाने, रात्रिकालीन गश्त सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी, अफवाहों पर त्वरित खंडन एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित करने, डीजे/जुलूस/धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति प्रक्रिया का विधिवत अनुपालन कराने, उच्च ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियमानुसार कार्यवाही करने, असामाजिक एवं अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने, लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन, पूर्व में चिन्हित विवादित व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने एवं खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्यौहार आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द का प्रतीक हैं, अतः किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किए जाने पर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जनपद सोनभद्र पुलिस शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार