कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में बेटे के सामने मां को डंपर ने रौंदा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती क्षेत्र बेटे के सामने डंपर ने मां को रौंदा, डंपर ने 50 मीटर तक घसीटा,बेटा चीखता रहा, डंपर चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से भाग निकला, सजेती थाना क्षेत्र में शनिवार को ऐसा मंजर दिखा, जिसमें हर किसी की आंखें नम कर दी, आपको बताते चलें कि कानपुर सागर हाइवे पर तेज़ रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी, टक्कर के बाद 45 वर्षीय राम श्री सड़क पर गिर पड़ी, लेकिन उनकी साड़ी डंपर में फंस गई।
 
सजेती थाना क्षेत्र में कानपुर सागर हाइवे पर स्थित जवाहर नाला यमुना नदी पुल के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला राज श्री पत्नी हरिराम प्रजापति निवासी लालपुर नई बस्ती, नौबस्ता कानपुर की मोके पर मौत हो गई,,बाइक चला रहा बेटा अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना प्रभारी निरीक्षक सजेती अनुज कुमार भारती ने बताया कि सूचना मिली थी शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है, तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें