काशीपुर उत्तराखंड से शादी में आए व्यक्ति की चलती बाइक में लगी आग

कूदकर बचाई बच्ची की जान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिंगाही। ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड के काशीपुर से अपनी ससुराल वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए परिवार के साथ बड़ा हादसा होते-होते बचा। चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई,सूझबूझ खाते हुए युवक ने चलती बाइक से कूद कर अपनी और अपने साथ में सवार बच्चों की जान बचा ली, और एक बड़ा हादसा टल गया।
 
शुक्रवार रात काशीपुर निवासी स्वर्ण सिंह अपनी ससुराल, बेला फार्म चिरकुआ बलवंत सिंह के घर एक शादी समारोह में आए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात उनके बेटे कीरत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिस कारण वह अपने बेटे के साथ दवा लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से सिंगाही जा रहे थे।जैसे ही वह चिरकुआ-भैड़ौरा रोड पर निरंजन सिंह के घर के पास पहुँचे, अचानक उनकी मोटरसाइकिल में आग लग गई।
 
आग लगते ही स्वर्ण सिंह ने तुरंत बच्चे को गोद में लेक मोटर साइकिल से छलांग लगा दी।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मोटरसाइकिल से कूदने के कारण स्वर्ण सिंह और उनकी बच्चे को मामूली चोटें आई हैं।  पिता और पुत्र दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें