अडाणी कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षुओं को मिला नियुक्ति पत्र, रोजगार की बढ़ी संभावनाएं

प्रशिक्षण के उपरांत महिलाओं को मिला रोजगार, वितरित किये गए नियुक्ति पत्र

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में अडाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अडाणी कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षुओं को तीन माह के नि:शुल्क सिलाई मशीन के प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र का वितरण अडाणी सीमेंट के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी और प्रधान सुरक्षा अधिकारी राजेश राठौर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 

IMG-20260214-WA0059

उप डाक घर कप्तानगंज पर प्रतिदिन बनाया जा रहा आधार कार्ड-सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक आधार कार्ड सम्बंधी किया जा रहा कार्य Read More उप डाक घर कप्तानगंज पर प्रतिदिन बनाया जा रहा आधार कार्ड-सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक आधार कार्ड सम्बंधी किया जा रहा कार्य

अडाणी फाउंडेशन के साइट सी.एस.आर. हेड मनोज चौबे ने बताया कि कौशल विकास केन्द्र मे तीन माह के सिलाई प्रशिक्षण के उपरान्त 06 महिलाओं को अहमदाबाद की एक कंपनी में सिलाई मशीन आपरेटर के पद के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। और उन्होंने आगे कहा कि इस तरह से प्रशिक्षण देकर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

SSS परिवार की अनूठी पहल, व्यापार के साथ सेवा को बनाया जीवन का ध्येय Read More SSS परिवार की अनूठी पहल, व्यापार के साथ सेवा को बनाया जीवन का ध्येय

इस अवसर पर अडाणी कौशल विकास की ओर से क्लस्टर हेड सुधांशु मिश्रा, सुमित वाजपेयी, प्रशिक्षिका नीलम मोदनवाल और प्रशिक्षुओं के परिवार के लोग मौजूद रहे।

कुआनो नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद Read More कुआनो नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार