बंदरों के हमले में महिला घायल
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव में शुक्रवार को बंदरों के हमले में एक महिला घायल हो गई। बंदरों के झुंड ने उसे काटकर जख्मी कर दिया गया। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गांव निवासिनी बिंदादेई (55) पत्नी बिंदादीन ने बताया कि वह घर के पास बाग में बकरी चरा रही थी।
इसी दौरान एक बंदर का छोटा बच्चा उसके पास आकर बैठ गया। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने उसे कई जगह काट लिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह बंदरों को भगाया गया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज किया गया।

Comments