संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
औराई विधायक ने 13 मार्गो का किया शिलान्यास
कुल 318.28 लाख की लागत से बनेगी 16.85 किमी सड़क
भदोही। औराई के विधायक दीनानाथ भास्कर ने विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज, जियनपुर, सवरपुर, निदुरा, उगापुर, ग़रौली, महथुआ, असनाव, माधोसिंह, लालानगर, देवनाथपुर और कटेबना समेत डेढ़ दर्जन से अधिक गावों में मार्गो का शिलान्यास किया और फिर आगामी 21 फरवरी को डेढ़ दर्जन से अधिक मार्गो का लोकार्पण किया जायेगा। साथ ही सुन्दरवन कटेबना में भी विधायक ने दर्शन पूजन किया और मां राज लक्ष्मी मंदा का आशीर्वाद लिया।
शनिवार को कुल 318.28 लाख की लागत से 16.85 किमी मार्ग का निर्माण होगा। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की नई इबारत पुरे प्रदेश में लिखी जा रही है और इससे भदोही जनपद का औराई विधानसभा भी अछूता नहीं है और पुरे क्षेत्र को विकास कार्यों से अच्छादित किया जा रहा है और यह विकास की प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी।
विधायक ने कहा कि विकास की गति जो देश और प्रदेश में दिख रही है वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है और उनके प्रेम और स्नेह से ही यह सब संभव हो पा रहा है। देश में सड़क, रेल, बंदरगाह, ब्रिज और हवाई अड्डा समेत अन्य विकास कार्यों की लगातार सौगात मिल रही है। और विकास कार्य सांसद निधि, विधायक निधि, ब्लॉक प्रमुख निधि और ग्राम प्रधान निधि से भी लगातार कार्य किया जा रहा है। कहा कि सरकार की मंशा है लोग सरकार की विकास योजनाओं का लाभ लें और देश की मुख्य धारा से जुड़े। विजय शंकर दूबे (चुन्नू), आशीष दूबे (मुन्नू ) अंकित मिश्रा, डबलू सिंह, अंशु मिश्रा, आलोक, सुजीत यादव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments