नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
थाना दिवस में 10 शिकायतें दर्ज, एक का मौके पर निस्तारण — शेष के लिए पुलिस-राजस्व टीम गठित
शुकुल बाजार अमेठी। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस/थाना दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा एवं थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
थाना दिवस के दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही गुणवत्ता पूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर संबंधित स्थलों पर जांच-पड़ताल के लिए रवाना किया गया।इस अवसर पर अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए।
समाधान दिवस में प्रमुख रूप से नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा, थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा, कानूनगो अनिल पांडे, न्याय सुल्तानपुर से अंकित शर्मा,राजस्व कर्मी, थाना स्टाफ एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Comments