मड़वा अतवारा (कुड़वा घाट) में नवनिर्मित पीपा पुल का विधायक सुरेश पासी ने किया भूमि-पूजन

विधायक सुरेश पासी ने किया शुभारंभ, सैकड़ों ग्राम सभाओं को मिलेगा आवागमन को सशक्त सेतु

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

जगदीशपुर, अमेठी।विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर अंतर्गत मड़वा अतवारा (कुड़वा घाट) में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व तथा जनकल्याणकारी नीतियों के फलस्वरूप जनहित को समर्पित नवनिर्मित पीपा पुल के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि-पूजन एवं शुभारंभ विधायक सुरेश पासी द्वारा किया गया। भूमि-पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
 
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह पुल मात्र आवागमन का साधन नहीं, बल्कि वर्षों से आवागमन की कठिनाइयों से जूझ रही सैकड़ों ग्राम सभाओं के लिए सुविधा, सुरक्षा और विकास का सशक्त सेतु सिद्ध होगा। पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुचारु आवागमन की स्थायी व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
 
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार के सहयोग, संकल्प एवं जनकल्याणकारी सोच के कारण ही क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हैं।विधायक ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, सतत जनसेवा तथा जनता के विश्वास पर सदैव खरा उतरने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में पुल निर्माण को लेकर विशेष उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखा गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें