नवीनतम

जिलाधिकारी के आदेश पर देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग व ताड़ी की सभी दुकानें 4 मार्च अपरान्ह 4 बजे तक बंद
ओबरा सोनांचल की धरती से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकालने का संकल्प, 23वें राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज
जनपद के सभी ब्लॉकों में हो रहा प्री कैम्प, 22 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी

फीचर्ड

सरस्वती विद्या मंदिर के आयुष प्रताप ने 98.6 परसेंटाइल हासिल किए

JEE Main में कई छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सुल्तानपुर के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान कुंज, विवेकानंद नगर के छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने उच्च परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं।भैया आयुष प्रताप वर्मा ने 98.6 परसेंटाइल, आशुतोष द्विवेदी ने 98.3 परसेंटाइल, आदर्श वर्मा ने 97.97 परसेंटाइल और सागर तिवारी ने 97.58 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए।

इसके अतिरिक्त, आयुष कुमार तिवारी ने 96.24 परसेंटाइल, बहन प्रज्ञा श्रीवास्तव और श्लोक बरनवाल ने संयुक्त रूप से 96.5 परसेंटाइल, दिव्यांश श्रीवास्तव ने 95.27 परसेंटाइल, अर्पित सिंह ने 94.61 परसेंटाइल, कौशल ने 93.56 परसेंटाइल, मनीष यादव और आदित्य यादव ने 93.5 परसेंटाइल तथा भैया संभव सिंह ने 92.71 परसेंटाइल अंक हासिल किए। लगभग 11 अन्य छात्रों ने 90 से 93 परसेंटाइल के बीच अंक प्राप्त किए हैं।

सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने छात्रों की इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ये छात्र ही विद्यालय के 'ब्रांड एंबेसडर' हैं और यह विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली की पहचान है।

प्रधानाचार्य ने इन सभी सफल छात्रों का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के योजनाबद्ध शिक्षण, निरंतर सहयोग, परामर्श और कुशल मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने अपने माता-पिता की प्रेरणा को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण कारण बताया।

पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि  Read More पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार