पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

रामगढ़, झारखंड:- पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन रामगढ़ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रामेश्वर गोप ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश इन वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता।
 
उन्होंने कहा कि शहीद जवानों ने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका त्याग और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री गोप ने कहा कि हमें शहीदों के सपनों का सशक्त और समृद्ध भारत बनाने के लिए संकल्पित होना चाहिए तथा उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करनी चाहिए।
 
श्रद्धांजलि सभा ग्राम लबगा किया गया इस में उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने इस अवसर पर देशवासियों से अपील की कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए शहीदों के आदर्शों पर चलने का प्रयास करें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें