नवीनतम

त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी
जिला सहकारी बैंक की ओबरा शाखा मे बीपैक्स सचिवो की समीक्षा
पुलिस अधीक्षक ने किया सैनिक सम्मेलन, मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं आगामी त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा बैठक , दिये सख्त निर्देश
भारत का राष्ट्रीय ध्वज, भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिरूप-जिलाधिकारी

फीचर्ड

बरही अनुमंडल अस्पताल परिसर में बना पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन, पैथोलॉजी व्यवस्था को लेकर सदन में बरही विधायक ने उठाया सवाल

विधायक मनोज यादव के प्रश्न पर मंत्री का जवाब-मानव संसाधन हेतु आदेश निर्गत, कर्मियों के माध्यम से हो रही जांच

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने बजट सत्र के दौरान सदन में बरही अनुमंडल अस्पताल के पुराने भवन परिसर में निर्मित पब्लिक हेल्थ यूनिट (पीएचयू) भवन को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या यह सही है कि उक्त परिसर में पब्लिक हेल्थ यूनिट का भवन बनकर तैयार हो चुका है। इस पर संबंधित मंत्री ने स्वीकारात्मक जवाब देते हुए पुष्टि की कि बरही अनुमंडल अस्पताल के पुराने भवन परिसर में पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
 
विधायक मनोज कुमार यादव ने इसके बाद सवाल किया कि क्या इस पब्लिक हेल्थ यूनिट में पैथोलॉजी जांच की संपूर्ण व्यवस्था इसी वर्ष प्रारंभ करने की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। मंत्री ने जवाब में बताया कि वर्तमान में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में पैथोलॉजी जांच का कार्य बरही अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत कर्मियों के माध्यम से किया जा रहा है। साथ ही सिविल सर्जन, हजारीबाग के पत्रांक 287 दिनांक 16.02.2026 से प्राप्त सूचना के अनुसार ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए आवश्यक मानव संसाधन की नियुक्ति हेतु आदेश (कायादिश) निर्गत कर दिया गया है।
 
विधायक ने अंत में पूछा कि यदि उपरोक्त तथ्यों की पुष्टि होती है तो क्या सरकार शीघ्र ही पब्लिक हेल्थ यूनिट में पैथोलॉजी जांच की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करेगी? यदि हां, तो कब तक, अन्यथा क्यों? इस पर मंत्री ने कहा कि उपरोक्त खंडों में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। सदन में उठे इस प्रश्न के बाद विधायक मनोज यादव ने कहा कि पब्लिक हेल्थ यूनिट में पैथोलॉजी जांच की पूर्ण व्यवस्था शुरू हो जाने से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार