नशा मुक्ति संदेश के साथ दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

नवयुवक क्लब ओड़िआ बना चैंपियन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

हजारीबाग, झारखंड:- क़र्ज़न ग्राउंड हजारीबाग में क़र्ज़न ग्राउंड हजारीबाग के तहत आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। “नशा छोड़ो, खेल के मैदान में आओ” संदेश के साथ हुए इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान हजारों दर्शक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।
 
रविवार दोपहर खेले गए फाइनल मुकाबले में नवयुवक क्लब ओड़िआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग फुटबॉल अकैडमी को 2–0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। आयोजन में ‘माय भारत-युवा भारत’ ने सहयोग प्रदान किया।
 
कार्यक्रम में भैया मुरारी प्रसाद सिन्हा, नजरुल हसन, बहादुर राम, समीउल्लाह खान, शमी, अभय पासवान, शहजाद हुसैन, मुशर्रफ हुसैन, अबोध कुमार, विनय कुमार, जीतू भैया, सूरज थापा और ललन रिटायर सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं को खेल भावना और नशामुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
 
निर्णायक के रूप में परमेश्वर गोप, पप्पू कुमार, राजू कुमार, संदीप कुमार, शरीफ अल्लाह उर्फ गुड्डू और आज़ाद अंसारी ने भूमिका निभाई, जबकि मंच संचालन गुड्डू द्वारा किया गया।इस अवसर पर खिलाड़ियों ने नशा विरोधी शपथ ली। आयोजक शरीफउल्लाह उर्फ गुड्डू ने कहा कि बेहतर समाज निर्माण के लिए ऐसे खेल एवं जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें