बीजपुर में सीओ दुद्धी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, दिये संबंधितों को सख्त निर्देश

63 स्थानों पर होगा होलिका दहन, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर/सोनभद्र-

थाना परिसर में आगामी होली और रमजान पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय एवं थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने भाग लेते हुए त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने पर सहमति जताई। अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखने की बात कही।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार इस वर्ष क्षेत्र में 63 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा, जहां सुरक्षा और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रमजान के दौरान इबादतगाहों के आसपास आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे और अंत में क्षेत्राधिकारी ने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

जिला मजिस्ट्रेट ने 18 शस्त्र लाइसेंस पत्रावलियों को दी स्वीकृति Read More जिला मजिस्ट्रेट ने 18 शस्त्र लाइसेंस पत्रावलियों को दी स्वीकृति

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें