संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
आकांक्षी ब्लॉक खेसरहा में नीति आयोग सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारम्भ
सिद्धार्थनगर, नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के अन्तर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारम्भ विकास खण्ड खेसरहा के परिसर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 की उपस्थिति में हुआ।
नीति आयोग द्वारा विकास खण्ड खेसरहा को आकांक्षी ब्लाक के रूप में चयनित किया गया है। सम्पूर्णता अभियान 2.0 अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा।
आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के अन्तर्गत नीति आयोग द्वारा 06 इंडिकेटर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि आदि में लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपस्थित जन समुदाय और अधिकरियों को सम्पूर्णता अभियान 2.0 के की प्राप्ति हेतु मार्गदर्शन दिया गया। जनपद में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ वृहद आयोजन के साथ किया जाएगा, जिसमें अभियान के उद्देश्यों, लक्ष्यों एवं अपेक्षित परिणामों की जानकारी सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों एवं जनसमुदाय को प्रदान की जाएगी।

चयनित सभी संकेतकों से संबंधित आवश्यक कार्यवाहियों का विभागवार क्रियान्वयन किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। उक्त संकेतकों के लिए लक्ष्य निर्धारण एवं उनकी पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों, फील्ड कर्मियों एवं हितधारकों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन संभव हो सके।
पूर्व में डेल्टा रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर रू0 4.50 करोड़ की पुरस्कार धनराशि प्राप्त हुई। जिससे कायाकल्प का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लाभार्थियों का आयुष्मानकार्ड नही बना है अपना कार्ड बनवा ले। 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। शत-प्रतिशत टीकाकरण कराये। कोई भी छूटना नही चाहिए तथा इसकी फीडिंग भी कराये। सभी अधिकारी को निर्देश दिया फील्ड निरीक्षण अधिक से अधिक करें।
जिला विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए कार्यक्रम के उददेश्य पर प्रकाश डाला गया। खण्ड विकास अधिकारी खेसरहा द्वारा आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राप्त उपलब्धियो के विषय में बताते हुए सम्पूर्णता अभियान 2.0 के उददेश्य तथा उसके लक्ष्यो की प्राप्ति की रूप रेखा प्रस्तुत की गयी। जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, उपायुक्त श्रम रोजगार सन्दीप सिंह, डीएसटीओ बीएस यादव, उपायुक्त एनआरएलएम देवननन्दन दूबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, खण्ड विकास अधिकारी अमित सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments