नवीनतम

जिलाधिकारी के आदेश पर देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग व ताड़ी की सभी दुकानें 4 मार्च अपरान्ह 4 बजे तक बंद
ओबरा सोनांचल की धरती से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकालने का संकल्प, 23वें राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज
जनपद के सभी ब्लॉकों में हो रहा प्री कैम्प, 22 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी

फीचर्ड

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामला: शुभम लोनकर गैंग के 7 बदमाश गिरफ्तार, मास्टरमाइंड गोलू पंडित

आगरा का युवक निकला मुख्य शूटर रेकी के बाद दिया गया वारदात को अंजाम मकोका की धाराएं जोड़ने की तैयारी

Swatantra Prabhat Picture
Published On

मुंबई स्थित बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी एसटीएफ, हरियाणा एसटीएफ और मुंबई पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में शुभम लोनकर गैंग से जुड़े 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

यह सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के आगरा, नोएडा, इटावा और हरियाणा के झज्जर से पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 की रात करीब 12:45 बजे जूहू स्थित ‘शेट्टी टावर’ पर बदमाशों ने रंगदारी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग की थी।

आगरा का युवक निकला मुख्य शूटर

जांच में सामने आया है कि वारदात का मुख्य शूटर दीपक, आगरा के विजौली गांव का निवासी है। उसके साथ सनी, सोनू, रितिक और विष्णु कुशवाहा भी उसी गांव के रहने वाले हैं। वहीं जतिन भारद्वाज गौतमबुद्धनगर और विशाल इटावा का रहने वाला है। एक अन्य आरोपी झज्जर (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया।

रेकी के बाद दिया गया वारदात को अंजाम

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना से पहले उन्होंने इलाके की पूरी रेकी की थी। गैंग की ओर से उन्हें सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से फायरिंग की गई।

कांग्रेस मुक्त हुई विधान परिषद, सपा आचरण सुधारे वरना सदन से भी हो जाएगी बाहर: CM योगी Read More कांग्रेस मुक्त हुई विधान परिषद, सपा आचरण सुधारे वरना सदन से भी हो जाएगी बाहर: CM योगी

गोलू पंडित निकला मास्टरमाइंड

पुलिस के मुताबिक, इस हमले का मास्टरमाइंड शुभम लोनकर गिरोह का सदस्य गोलू पंडित है। उस पर राजस्थान के श्रीगंगानगर में 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। आरोप है कि जतिन और विशाल ने बदमाशों को छिपने के लिए जगह और संसाधन मुहैया कराए थे।

Haryana: हरियाणा के मंत्री अनिल विज बाथरूम में फिसले, दोनों पैरों में फ्रैक्चर Read More Haryana: हरियाणा के मंत्री अनिल विज बाथरूम में फिसले, दोनों पैरों में फ्रैक्चर

मकोका की धाराएं जोड़ने की तैयारी

मुंबई पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया था। अब इस केस में मकोका (MCOCA) की धाराएं भी जोड़ी जा रही हैं। गिरफ्तार बदमाशों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

बरेली में घरों में सामूहिक नमाज़ पर विवाद, 200 हिंदू परिवारों ने पलायन की चेतावनी दी Read More बरेली में घरों में सामूहिक नमाज़ पर विवाद, 200 हिंदू परिवारों ने पलायन की चेतावनी दी

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने की साजिश रच रहा था। इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार