बरेली में घरों में सामूहिक नमाज़ पर विवाद, 200 हिंदू परिवारों ने पलायन की चेतावनी दी

योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अपने मकान बेचकर गांव

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बरेली।

जिले के विशारतगंज क्षेत्र स्थित मोहम्मदगंज गांव में घरों के अंदर सामूहिक नमाज़ पढ़े जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि हर शुक्रवार को अलग-अलग घरों में जुमे की नमाज़ अदा की जा रही है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले से नाराज करीब 200 हिंदू परिवारों ने पलायन की चेतावनी देते हुए अपने घरों के बाहर “मकान बिकाऊ है” के पोस्टर लगा दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि वीडियो सबूत देने के बाद भी उन्हें ही दबाव में लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कोई मस्जिद नहीं है और पहले मुस्लिम समुदाय के लोग पास के गांव में नमाज़ पढ़ने जाया करते थे, लेकिन अब चोरी-छिपे घरों में सामूहिक नमाज़ हो रही है।

बताया गया कि जनवरी माह में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, तब पुलिस ने 12 लोगों पर कार्रवाई की थी। इसके बावजूद समस्या दोबारा खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन मारपीट और हंगामे की घटनाएं भी होती रहती हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है।

थाना सोनहा पुलिस की बड़ी सफलता गुमशुदा तीन बालिकाएं मुंबई से सकुशल बरामद Read More थाना सोनहा पुलिस की बड़ी सफलता गुमशुदा तीन बालिकाएं मुंबई से सकुशल बरामद

ग्रामीणों ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अपने मकान बेचकर गांव छोड़ने को मजबूर होंगे।

बरही में पहली बार बिजनेस कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन, उद्यमियों को मिला मार्गदर्शन Read More बरही में पहली बार बिजनेस कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन, उद्यमियों को मिला मार्गदर्शन

वहीं प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

हजारीबाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई Read More हजारीबाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें