पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI की एंट्री, बिहार पुलिस से जांच ट्रांसफर

पटना हॉस्टल डेथ केस: CBI टेकओवर, मंत्री के बेटे पर आरोपों से गरमाई सियासत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पटना: राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई ने बिहार पुलिस से मामला औपचारिक रूप से टेकओवर कर लिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चित्रगुप्त नगर थाने में दर्ज इस मामले की मूल केस संख्या 14/26 (दिनांक 09/01/2026) थी। CBI द्वारा टेकओवर के बाद इसे नया केस नंबर RC0232026A0007 (दिनांक 12/02/2026) दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जनवरी में जहानाबाद की रहने वाली एक छात्रा, जो पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। घटना के बाद राज्यभर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद बिहार पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बदला घटनाक्रम

मामले में उस समय नया मोड़ आया जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार नहीं किया गया था। जांच के दौरान मृतका के वस्त्रों पर संदिग्ध जैविक नमूने मिलने की भी जानकारी सामने आई।

दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता हिरासत में Read More दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता हिरासत में

सूत्रों के अनुसार, डीएनए जांच के लिए परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के सैंपल लिए गए थे, लेकिन अब तक किसी का डीएनए मैच नहीं हुआ है। इस पहलू ने मामले को और जटिल बना दिया है।

बीएसपी अकेली लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव, मायावती ने कर दिया एलान Read More बीएसपी अकेली लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव, मायावती ने कर दिया एलान

अस्पतालों और प्रशासन पर उठे सवाल

इस केस में राजधानी के कुछ अस्पतालों की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे। घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। मृतका के परिजनों ने राज्य के डीजीपी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

'पटना में नीट छात्रा की मौत सिस्टम की गहरी सड़ांध', राहुल गांधी बोले- इंसाफ का सवाल है Read More 'पटना में नीट छात्रा की मौत सिस्टम की गहरी सड़ांध', राहुल गांधी बोले- इंसाफ का सवाल है

इसके अगले दिन राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि मामले की जांच CBI से कराने की अनुशंसा की गई है।

विधानसभा तक पहुंचा मामला

बिहार के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने आरोप लगाया था कि इस मामले में एक मंत्री के बेटे की संलिप्तता हो सकती है और जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि यदि कोई ठोस जानकारी है तो साझा की जाए, सरकार 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें