एसबीआई लाइफ द्वारा जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

प्रतियोगिता में टॉप छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

Swatantra Prabhat Picture
Published On

रायबरेली..
 
           गुरबख्श गंज  स्थित सीएस सी बाल विद्यालय ( *जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल*) में आज एसबीआई लाइफ द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन टॉप छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए सर्टिफिकेट  वितरण किया गया विद्यालय के संरक्षक अशोक शुक्ला , प्रबन्धक मोहित शुक्ला , डायरेक्टर रोहित शुक्ला द्वारा इस आयोजन का आरंभ किया गया, जिसमें रायबरेली ब्रांच से सीनियर एसबीआई लाइफ ब्रांच मैनेजर - उपेंद्र सिंह जी तथा असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर - अजय प्रकाश सिंह जी द्वारा इस आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व किया गया।
 
एसबीआई लाइफ द्वारा आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता समारोह में एलकेजी A, एलकेजी B, यूकेजी A, यूकेजी B के बच्चों को सर्टिफिकेट व मेडल द्वारा अभिभावक समेत सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उपस्थित विद्यालय के डायरेक्टर रोहित शुक्ला ने बताया कि बच्चो के बीच इस तरह से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होनी चाहिए जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और रचनात्मकता विकसित होती है तथा सभी टॉपर्स को अनंत शुभकामनाएं दी।
 
   इस प्रतियोगिता में उपस्थित विद्यालय की प्रधानाचार्या छवि बाजपेई ने बताया कि प्रतियोगिताएं हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें एक दिन ऊंचाइयों तक ले जाती है , हमें हर बच्चे को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे उनका आत्म विश्वास और मजबूत होता है तथा उन सभी बच्चों व अभिभावकों को ढेर सारी बधाईयां दी। साथ ही इस आयोजित प्रतियोगिता  में क्लास के टीचर्स अमिता, श्रेयांशी, आस्था, आकृति आदि शिक्षिकाओं का भी सफल योगदान रहा है जिससे बच्चे निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं।
 
  इस आयोजन में आए हुए रायबरेली ब्रांच से सीनियर एसबीआई लाइफ ब्रांच मैनेजर - उपेंद्र सिंह जी द्वारा विद्यालय के निर्देशक रोहित शुक्ला, प्रधानाचार्या छवि बाजपेई, शिक्षिकाएं अमिता, आस्था, श्रेयांशी, आकृति आदि को सम्मान सहित पुरस्कृत किया गया।
 साथ ही सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें