युवक की मौत मामले में तीन पर हत्या का केस दर्ज तालाब में मिला था शव 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सीतापुर। जनपद सीतापुर में थानगांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तालाब में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता नरेश कश्यप की तहरीर पर गांव के ही शरीफ, खलील और शकील के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोट के निशान और नाक से रक्तस्राव की पुष्टि हुई है।

पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया है। गौरतलब है कि शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक शव उतराता देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया वहां मौजूद लोगों ने उसकी पहचान 3 फरवरी से लापता 20 वर्षीय मनीष कश्यप पुत्र नरेश कश्यप निवासी थानगांव के रूप में की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और हत्या की आशंका जताई।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, 3 फरवरी की शाम मनीष को गांव के पास नव निर्मित पुलिया के निकट से संदिग्ध परिस्थितियों में उठाया गया था। इसके बाद से वह लापता था। आशंका है कि उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और शुक्रवार को उसकी हत्या कर दी गई। हत्या को छिपाने के उद्देश्य से शव को रात के अंधेरे में तालाब में फेंका गया शव मिलने पर नाक से खून बहने और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए, जिससे परिजनों का शक और गहरा गया।

थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा!!

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें