राजनीति
अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित प्रवर्तनात्मक कार्रवाई हो - पुलिस उपायुक्त ट्रेफिक
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु प्रमुख चौराहों पर बढ़ते यातायात दबाव, वाहनों की अनियंत्रित एवं अवैध पार्किंग तथा जाम की स्थिति का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया ।
कानपुर।
पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा यातायात संचालन की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया गया तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । उन्होंने बड़ा चौराहा, परेड चौराहा, चुन्नीगंज चौराहा, का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु प्रमुख चौराहों पर बढ़ते यातायात दबाव, वाहनों की अनियंत्रित एवं अवैध पार्किंग तथा जाम की स्थिति का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया । इस दौरान संबंधित यातायात अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीक आवर्स के समय अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए तथा अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।
अस्पताल मार्गों पर विशेष ध्यान देते हुए एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों की निर्बाध एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके ।

Comments