राजनीति
भारत
नोएडा में 12वीं के छात्र की मौत, पढ़ाई के तनाव की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र आर्यन दिल्ली के साकेत स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर तनाव में था।
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र आर्यन दिल्ली के साकेत स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर तनाव में था।
प्रैक्टिकल देकर लौटा था घर
बताया जा रहा है कि शनिवार को आर्यन का स्कूल में प्रैक्टिकल था। दोपहर करीब एक बजे वह स्कूल से लौटकर घर पहुंचा। इसके बाद वह अपने टावर में जाने के बजाय दूसरे टावर में चला गया। कुछ समय बाद उसकी मौत की सूचना मिली।
Read More Haryana: हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौकासीसीटीवी और फोरेंसिक जांच
पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। छात्र का स्कूल बैग भी ऊपरी मंजिल पर मिला है।
परिजनों का बयान
परिजनों ने बताया कि आर्यन पढ़ाई में मेधावी था, लेकिन हाल के दिनों में किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। उसके पिता व्यवसायी हैं, मां गृहिणी हैं और एक बड़ी बहन मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।
पुलिस कर रही गहन जांच
एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह के अनुसार, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। छात्र के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट: मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों को समय पर सहायता लेना जरूरी है। परिवार, मित्रों या विशेषज्ञ से बात करना जीवन बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Comments