मिशन रोजगार के तहत चार स्थानों पर वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन, 2000 युवाओं को नौकरी का लक्ष्य

रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं युवा

Swatantra Prabhat Picture
Published On

कानपुर।
 
शनिवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मिशन रोजगार के अंतर्गत गठित जिला कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मिशन रोजगार के अंतर्गत वृहद रोजगार मेलों की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के युवाओं को उनकी योग्यता, कौशल और ट्रेड के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं और चयन प्रक्रिया व्यवस्थित तथा परिणाममुखी हो।
 
          बैठक में निर्णय लिया गया कि आईटीआई पाण्डु नगर, डीबीएस महाविद्यालय, नारायणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स और दयानन्द गर्ल्स पीजी कॉलेज में वृहद रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों के माध्यम से  2000 युवाओं के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महिला कामगारों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उपयुक्त रिक्तियों और ट्रेड को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
 
           जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को 25 नियोजकों की सूची रिक्तियों की संख्या सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी कंपनियों का पंजीकरण रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता और नियोजकों की मांग का सटीक मिलान सुनिश्चित करने के लिए गूगल शीट पर समेकित डाटा तैयार किया जाएगा।
 
            बैठक में यह भी तय किया गया कि जनपद के सभी महाविद्यालयों, प्रशिक्षण एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाए। जॉबसीकर के पंजीकरण को सरल बनाने के लिए क्यूआर कोड जारी कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मेले में आने वाले युवाओं के लिए पंजीकरण, काउंसिलिंग और साक्षात्कार की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें