राहुल प्रताप सिंह बने श्री राम सेवा समिति के मुख्य संरक्षक, समाज सेवा के संकल्पों को मिलेगी नई धार

समिति के सेवा कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का लक्ष्य

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( क्रा. ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा/सोनभद्र-

समाज सेवा और जन-कल्याण के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली अग्रणी संस्था श्री राम सेवा समिति ने आज अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कार्यालय प्रभारी और झारखंड राज्य प्रभारी राहुल प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से समिति का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया है।

जिले में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का  हुआ शुभारंभ, सीडीओ ने दिलाई शपथ Read More जिले में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ, सीडीओ ने दिलाई शपथ

ओबरा में आयोजित समिति की विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया। राहुल प्रताप सिंह की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह और सरिता सिंह ने कहा राहुल प्रताप सिंह जी का जुझारू व्यक्तित्व और उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता पूरे संगठन के लिए प्रेरणादायी है। उनके मार्गदर्शन में समिति के सेवा कार्यों का दायरा अब और भी व्यापक होगा और हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी की माता को दी गई श्रद्धांजलि Read More वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी की माता को दी गई श्रद्धांजलि

समिति के संस्थापक पत्रकार अजीत प्रताप सिंह ने इस नियुक्ति को संगठन के भविष्य के लिए क्रांतिकारी बताया। उन्होंने कहा कि राहुल के अनुभवों का सीधा लाभ युवा कार्यकर्ताओं को मिलेगा, जिससे समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा और ऊर्जा में वृद्धि होगी। उनके जुड़ने से समिति के सेवा संकल्पों को एक नई जान मिली है। राहुल प्रताप सिंह के मुख्य संरक्षक बनते ही समिति ने अपने आगामी प्रकल्पों की रूपरेखा भी साझा की प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले खिचड़ी वितरण कार्यक्रम को अब और अधिक भव्य और व्यवस्थित रूप दिया जाएगा।

महिला सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई -गीता विश्वकर्मा Read More महिला सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई -गीता विश्वकर्मा

अनुभवी नेतृत्व की देखरेख में समिति अब स्थानीय स्तर की चुनौतियों का समाधान अधिक सुगमता से कर सकेगी। संगठन में युवाओं को जोड़कर सेवा कार्यों का विस्तार किया जाएगा।नियुक्ति की घोषणा के बाद श्री राम सेवा समिति कार्यालय पर राहुल प्रताप सिंह का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। बैठक के समापन पर सभी सदस्यों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे राहुल जी के मार्गदर्शन में सेवा पथ पर निरंतर अग्रसर रहेंगे।इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, सरिता सिंह, रीता कुमारी, संस्थापक व पत्रकार अजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें