साइबर फ्रॉड के विरुद्ध पिपरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ठगी के रुपये पीड़ित को कराए वापस

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया की अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। थाना पिपरी निवासी राजकुमार पुत्र शिवशंकर, निवासी-शिवा पार्क, रेनूकूट, , जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। बैंक से समन्वय स्थापित कर धोखाधड़ी की गई धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी कर कुल ₹26,999/- (छब्बीस हजार नौ सौ निन्यानवे रुपये) की धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के मूल खाते में वापस कराई गई।

धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक एवं थाना पिपरी की साइबर टीम के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।बरामद करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, निरीक्षक–हरेन्द्र यादव, थाना पिपरी , उप निरीक्षक–दिलीप कुमार सिंह, महिला आरक्षी–अर्चना शामिल रहे। 

अपील: साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर क्राइम थाना को सूचित करें।Toll Free Number – 1930[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)

गौरीगंज  पुलिस  द्वारा  01 अभियुक्त  गिरफ्तार,  कब्जे  से 100 ग्राम स्मैक बरामद Read More गौरीगंज  पुलिस  द्वारा  01 अभियुक्त  गिरफ्तार,  कब्जे  से 100 ग्राम स्मैक बरामद

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें