नवीनतम

फीचर्ड

मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का लगातार जनजागरूकता अभियान जारी, महिला एवं साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें तथा जागरूक रहकर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

राजेश तिवारी Picture
Published On

 सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद सोनभद्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में व्यापक जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

IMG-20260408-WA0054

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, बाजार और ग्राम सभाओं में संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून और हेल्पलाइन सेवाओं जैसे हेल्पलाइन नंबर-112 – आपातकालीन सेवा, 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, 181 – महिला हेल्पलाइन, 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन।की जानकारी दी जा रही है।

अंक पत्र पाकर खिल उठे  बच्चों के चेहरे Read More अंक पत्र पाकर खिल उठे  बच्चों के चेहरे

IMG-20260408-WA0053

 मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने लिया सुरक्षा का जायजा Read More  मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने लिया सुरक्षा का जायजा

साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आमजन साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें।

परीक्षाफल वितरण,विदाई समारोह हुआ Read More परीक्षाफल वितरण,विदाई समारोह हुआ

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार