नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहिसाना किदवई के निधन पर शोक सभा आयोजित
कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई
प्रतापगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोहसिना किदवई के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ में शोक सभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित इस शोक सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी ने की।इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. मोहसिना किदवई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने अपने बयान में कहा कि मोहसिना किदवई एक अनुभवी, सरल एवं जनप्रिय नेता थी।
उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, मनरेगा कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, कांग्रेस से बदल के जिला महासचिव भवानी शंकर दुबे, जिला सचिव केके शुक्ला,जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा,जिला प्रवक्ता फतेह बहादुर सिंह,अनिल मौर्य, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, नगर सचिव अरबाज आलम, जिला सचिव पृथ्वीराज गौतम, अंजनी पांडे, मांधाता ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद असलम, जिला सचिव आसिफ अली, मो.फरीद,आलम उपस्थित रहे।
भारतीय राजनीति समाचार यूपी कांग्रेस समाचार Mohsina Kidwai Death मोहसिना किदवई निधन Congress Leader Mohsina Kidwai कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई Pratapgarh Congress Meeting प्रतापगढ़ कांग्रेस शोक सभा Tribute Meeting Congress श्रद्धांजलि सभा कांग्रेस UP Congress News Political Leader Tribute India राजनेता श्रद्धांजलि Congress Party India News कांग्रेस पार्टी भारत खबर Mohsina Kidwai Biography मोहसिना किदवई जीवन परिचय Indian Politics News Pratapgarh News Today प्रतापगढ़ ताजा खबर Condolence Meeting India शोक सभा भारत


Comments