नीति आयोग के नोडल अधिकारी डॉ. मुथु कुमार स्वामी का सोनभद्र दौरा, शिक्षा गुणवत्ता व महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर, जागरूकता एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया- नीति आयोग के नोडल अधिकारी डॉ. मुथु कुमार स्वामी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

संयुक्त सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार एवं नीति आयोग के नोडल अधिकारी डॉ0 मुथु कुमार स्वामी बी0 ने गुरुवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा एवं लाइफ स्किल्स प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की।

उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर, जागरूकता एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. स्वामी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें जनपद के प्रमुख ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं औद्योगिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाए, जिससे उन्हें स्थानीय संसाधनों एवं विद्युत उत्पादन केंद्रों की जानकारी मिल सके और उनका व्यावहारिक ज्ञान बढ़े।

बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए - जिलाधिकारी Read More बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए - जिलाधिकारी

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केकराही स्थित सोया मिल्क एवं पनीर उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे उत्पादन, पैकेजिंग एवं विपणन कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण है। स्वयं सहासता समूह की महिलाओं द्वारा सोया पनीर के गुणवत्ता के बारे में बताया कि सोया पनीर (टोफू) प्रोटीन कैल्शियम और कई खनिजों से भरपूर होता है जो हड्डीयों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों के विकास में मदद करता है ।

केवाईसी और सर्वर संकट से जूझ रहे गैस उपभोक्ता Read More केवाईसी और सर्वर संकट से जूझ रहे गैस उपभोक्ता

वजन घटाने और हृदय स्वस्थ्य में सुधार करता है, दूध से एलर्जी (लैक्टोज इनटॉलेरेंस) वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कैंसर के जोखिम को कम करने और मधुमेह प्रबंधन में सहायक है। सोया पनीर की गुणवत्ता को देखते हुए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि उत्पादों की बिक्री को होटल, रेस्टोरेंट एवं स्थानीय बाजारों से जोड़कर विस्तार दिया जाए, जिससे समूह की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

जनहित में  राजनीति का एक महत्वपूर्ण पहल “जनता दर्शन” का शुभारंभ । Read More जनहित में  राजनीति का एक महत्वपूर्ण पहल “जनता दर्शन” का शुभारंभ ।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे सिलाई कार्य का भी अवलोकन किया और सुझाव दिया कि उन्हें विद्यालयों में यूनिफॉर्म सिलाई जैसे कार्यों से जोड़ा जाए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें