सोनभद्र एसबीए चुनाव :अध्यक्ष पद पर 4 समेत 12 लोगों ने लिया पर्चा

प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

बहु प्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2026-27 के लिए हो रहे मतदान के लिए नामांकन पत्र वितरण के प्रथम दिन शनिवार को अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशियों समेत कुल 12 लोगों ने भिन्न-भिन्न पदों के लिए पर्चा लिया। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया,जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों जिनमें उमेश कुमार मिश्रा, हेमनाथ द्विवेदी, शेष नारायण दीक्षित व अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने पर्चा लिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गोविंद प्रसाद मिश्र व अजय कुमार द्विवेदी, महामंत्री पद के लिए सिर्फ एक प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष पद पर सिर्फ एक प्रत्याशी सुधी नारायण देव पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए सिर्फ एक प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह पटेल ने पर्चा लिया।

डीएम ने मतदाता पंजीकरण कैंपों का किया  निरीक्षण Read More डीएम ने मतदाता पंजीकरण कैंपों का किया निरीक्षण

वहीं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए एक प्रत्याशी परवेज अख्तर खां एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए दो प्रत्याशी दिनेश धर दुबे व आशुतोष पाठक ने पर्चा लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि 5 जनवरी को नामांकन पत्र के विक्रय की आखिरी तिथि नियत है। 5 एवं 6 जनवरी को प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उधर अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।

इटवा में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत Read More इटवा में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Post Comments

Comments