Haryana: अमित शाह का हरियाणा दौरा आज, 825 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को एक दिन के हरियाणा दौरे पर हैंइस दौरान वह रोहतक और कुरुक्षेत्र में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगेसरकार द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, अमित शाह करीब 6 घंटे हरियाणा में रहेंगे। वह प्रदेश में 825 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा नए आपराधिक कानूनों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी और रैली का आयोजन भी किया जाएगा।

रोहतक में क्या रहेगा कार्यक्रम?

सुबह 11 बजे अमित शाह सबसे पहले रोहतक के IMT क्षेत्र में अमूल मिल्क प्लांट में साबर डेयरी के नए संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के खेल मैदान में खादी कारीगर महोत्सव में भाग लेंगे।

यहां खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कारीगरों को टूल किट भी वितरित की जाएगी। यह महोत्सव “स्वदेशी से स्वावलंबनथीम पर आधारित है।

जिले के सभी विभागों के कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित Read More जिले के सभी विभागों के कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित

कुरुक्षेत्र में क्या रहेगा कार्यक्रम?

दोपहर 2 बजे अमित शाह, CM नायब सैनी के साथ रोहतक से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। 3 बजे वह ब्रह्मसरोवर के मेला ग्राउंड में आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे। यहां पर तीन नए आपराधिक कानूनों (BNS, BNSS, BSA) पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।

भारत स्काउट और गाइड, उ. प्र. जनपद लखनऊ द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया Read More भारत स्काउट और गाइड, उ. प्र. जनपद लखनऊ द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया

रैली के मंच से शाह हरियाणा के 12 जिलों में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे। शाह की रैली में 3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी। 6 SP, 20 DSP, और 16 जिलों की पुलिस तैनात की गई है। SPG भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में रहेगी।

30 जून‎ हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का लिया गया निर्णय Read More 30 जून‎ हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का लिया गया निर्णय

कार्यक्रम में विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के अलावा हाईकोर्ट के जस्टिस, बार काउंसिल और बार एसोसिएशन के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। इनके लिए पंडाल में अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें