नवीनतम
फीचर्ड
Haryana news : हरियाणा में भीषण हादसा, विशाल मेगा मार्ट में लगी भयंकर आग
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर आई है। अंबाला शहर के प्रेम नगर इलाके में आज सुबह विशाल मेगा मार्ट में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मंगवाई गई। अभी आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस की माने तो आग ज्यादा है. शाम तक आग पर काबू पाया जा सकेगा।
जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है,क्योंकि काफी ज्यादा काला धुंआ इमारत से निकल रहा है। बिल्डिंग के दोनों तरफ दमकल की गाड़ियां लगी है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। मौके पर पुलिस भी स्थिति को संभालने में लगी है और दमकल विभाग का सहयोग कर रही है। Haryana news
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments