भारत
समाधान दिवस में पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास व गैस सिलेंडर की मांग
कई बार शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही, जिलाधिकारी को पत्र देकर किया मांग
महराजगंज। नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के खरगबरवां गांव निवासी एक व्यक्ति शनिवार को नौतनवां सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास व गैस सिलेंडर की मांग किया है।
नौतनवा ब्लाक के खरगबरवां निवासी रामचन्दर पुत्र बीपत ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को दिए पत्र में लिखा है कि वह बहुत गरीब है ऐसे में आज तक न तो उसे प्रधानमंत्री आवास मिला है और न ही गैस सिलेंडर मिला है। आरोप है कि आवास व गैस सिलेंडर की मांग को लेकर वर्षों से वह सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देता आ रहा है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है।


Comments